Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहलगाम में तैनात था जासूसी के आरोप में अरेस्ट CRPF जवान, हमले से 6 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

short by ऋषि राज / on Monday, 26 May, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान पहले पहलगाम में ही तैनात था। आतंकी हमले से ठीक 6-दिन पहले उसका ट्रांसफर कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जवान ने सुरक्षा तैनाती, ऑपरेशनल प्लान्स और लोकेशन जैसी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को दी थी। फिलहाल, जवान एनआईए की कस्टडी में है।