श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की घर पर पत्नी व बच्चों के सामने गोली मारकर की गई हत्या
श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 41 वर्षीय पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर धम्मिका निरोशन की गॉल में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। निरोशन को जब अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी तब वह अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ थे। उन्होंने श्रीलंका की अंडर-19 टीम की 10 मैचों में कप्तानी की थी।
read more at News18 हिंदी


