छांगुर बाबा के 'लव जिहाद बिग्रेड' का कमांडर था रशीद, 3 साल पहले आज़मगढ़ से हुआ था गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा 'लव जिहाद बिग्रेड' चला रहा था और उसने रशीद नामक शख्स को इसका कमांडर बनाया था। रशीद 3 साल पहले भी अवैध धर्मांतरण के आरोप में आज़मगढ़ (यूपी) से गिरफ्तार हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, लड़कियों का धर्मांतरण करवाने पर रशीद को ₹3-₹5 लाख मिलते थे।
read more at इंडिया टीवी


