Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताई कैंसर पैदा करने वालीं टॉप 10 चीज़ें

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 1 July, 2026
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विश्वानी ने उन 10 चीज़ों के बारे में बताया है जिन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) टॉप 10 कैंसर कारक मानता है। इनमें सूरज की यूवी किरणें, ऐफ्लाटॉक्सिन (गेहूं/मूंगफली पर हुई ग्रोथ), प्रोसेस्ड मीट, वायु प्रदूषण, हेपेटाइटिस बी और सी, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (सर्वाइकल कैंसर का कारण), शराब, पैसिव स्मोकिंग, तंबाकू और सुपारी शामिल हैं।