डीजे की तेज़ आवाज़ से छत्तीसगढ़ में छज्जा गिरने से हुई थी बच्चे की मौत, HC ने लिया संज्ञान
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 30 मार्च को शोभा यात्रा के दौरान डीजे की तेज़ आवाज़ से एक घर का छज्जा गिरने से 10 लोग घायल हुए थे जिनमें से 1 बच्चे की मौत हुई थी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रशासन को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा, "बैन के बावजूद कानफोड़ू डीजे कैसे बज रहे हैं?"
read more at ABP News


