झारखंड में NCP के एकमात्र विधायक व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने थामा बीजेपी का दामन
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी (अजित गुट) के एकमात्र विधायक व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। कमलेश सिंह पलामू के हुसैनाबाद सीट से विधायक हैं।
read more at भाषा


