हिमाचल में दिवाली के बाद हर साल लगता है 'पत्थर मेला', लहूलुहान होने तक पत्थर बरसाते हैं लोग
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के धामी में हर साल की तरह दिवाली के अगले दिन 'पत्थर मेले' का आयोजन हुआ। इसमें 2 पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं व किसी एक के लहूलुहान होने पर खून से मां भद्रकाली के मंदिर में तिलक करते हैं। कहते हैं कि यहां पहले नर बलि होती थी जिसे बंद कर मेला शुरू किया गया।
read more at ABP न्यूज़


