यूपी में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग (ओबीसी आयोग) का गठन कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राम औतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है और उनके अलावा 4 सदस्य हैं। आयोग का कार्यकाल 6 महीने का होगा और इसकी रिपोर्ट नवंबर 2026 तक आ सकती है।
read more at News18 हिंदी


