अश्विनी वैष्णव ने 'देसी नेविगेशन ऐप' MAPPLS का किया इस्तेमाल, शेयर किया वीडियो
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को MapmyIndia द्वारा निर्मित स्वदेशी नेविगेशन ऐप Mappls का उपयोग किया और इसका वीडियो 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने इसकी विशेषता बताते हुए कहा कि ओवरब्रिज या अंडरपास आने पर मैप में एक थ्री-डी जंक्शन व्यू आ जाता है। बकौल वैष्णव, रेलवे और मैप्पल के बीच जल्द एक एमओयू साइन किया जाएगा।
read more at Hindustan Times


