शादी के बाद लौट रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की यूपी में सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत
बिजनौर (यूपी) में शुक्रवार देर रात एक टेम्पो को तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे टेम्पो चालक और उसमें सवार एक दूल्हा-दुल्हन व उसके परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्हा झारखंड में शादी करने के बाद परिवार संग ट्रेन से मुरादाबाद लौटा था और टेम्पो लेकर अपने घर बिजनौर जा रहा था।
read more at ABP न्यूज़


