हम तुमसे माफी मांगते हैं: एमपी में 50 लोगों को ट्रॉली में ले जा रहे ट्रैक्टर चालक से SP
राजगढ़ (एमपी) में 50 लोगों को ट्रॉली में बैठाकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को डांटते एसपी आदित्य मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ है। एसपी ने अपने कान पकड़कर कहा, "हम तुमसे माफी मांगते हैं...क्योंकि हम ही गधे हैं। आप जो शादी में जा रहे हैं...इसे मय्यत में बदलने में 5 मिनट लगते हैं। सबको बस में बैठाओ...खर्चा मैं दूंगा।"
read more at News18 हिंदी


