लद्दाख में LG ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, धीरे-धीरे प्रतिबंध हटाने का दिया आश्वासन
लद्दाख के उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और लोगों को पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद लगे प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाने का आश्वासन दिया। लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन में 4 लोगों की मौत हुई थी।
read more at भाषा


