'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की शूटिंग के दिनों की तस्वीर, कहा- पहचानें कौन
धारावाहिक 'रामायण' में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने शूटिंग के दिनों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैन्स से तस्वीर में शामिल लोगों को पहचानने को कहा। उन्होंने आगे बताया कि तस्वीर में उनके अलावा निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर और धारावाहिक में उनकी पत्नी उर्मिला का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस अंजलि हैं।
read more at Instagram


