जो बाथरूम में कॉकरोच से डरते हैं, वही बनते हैं एसपी व एसडीएम: राजस्थान के पूर्व मंत्री
राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने झुंझुनूं में किसानों की सभा में प्रशासनिक अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गुढ़ा ने कहा, "जो लोग बाथरूम में कॉकरोच से डरते हैं, वही लोग एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर व एसपी बनते हैं।" दरअसल, किसान मुआवज़े को लेकर एक सीमेंट कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
read more at इंडिया टीवी


