Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में 2 अस्पतालों ने लिवर की अदला-बदली कर पहली बार एकसाथ बचाई 2 मरीज़ों की जान

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 19 July, 2025
कोयंबटूर (तमिलनाडु) के जीईएम अस्पताल और श्रीरामकृष्ण अस्पताल ने मिलकर पहली बार अदला-बदली कर सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट करके गंभीर बीमारी से जूझ रहे 2 मरीज़ों की जान बचाई है। अस्पतालों ने बताया कि दोनों मरीज़ लिवर संबंधी विकार के अंतिम चरण में थे। डॉक्टर सी पलानीवेलु ने कहा, "इसके लिए हमें कई कानूनी, नैतिक और तार्किक चुनौतियों से निपटना पड़ा।"