सऊदी से नौकरी से छुट्टी लेकर लौट रहे शख्स की राजस्थान में घर से 35 किमी पहले हादसे में हुई मौत
सऊदी अरब से नौकरी से छुट्टी लेकर 8 माह बाद सीकर (राजस्थान) स्थित अपने घर लौट रहे ओमप्रकाश नामक शख्स की कार हादसे में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा ओमप्रकाश के घर पहुंचने से 35 किलोमीटर पहले झुंझुनूं ज़िले में हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, वह दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर अपने साथी संग घर जा रहा था।
read more at इंडिया टीवी


