म्यांमार-थाईलैंड के बाद अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद अफगानिस्तान में शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे 4.7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धरती से 180 किलोमीटर नीचे था। इस कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दहशत में हैं। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


