दिल्ली के पॉश इलाके में हुआ एनकाउंटर, ₹1 लाख का इनामी बदमाश भीम जोरा ढेर
दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित आस्था कुंज पार्क में मंगलवार तड़के दिल्ली-गुरुग्राम की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत ₹1 लाख के इनामी बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, नेपाल निवासी भीम पर दिल्ली में एक डॉक्टर की हत्या के बाद डकैती व गुरुग्राम में बीजेपी नेता के घर पर चोरी का आरोप था।
read more at हिन्दुस्तान


