बिहार में अब बालू की होगी ऑनलाइन बिक्री, जल्द लॉन्च होगा 'बालू मित्र' पोर्टल
बिहार में अब बालू की ऑनलाइन बिक्री होगी जिसके लिए जल्द 'बालू मित्र' नामक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस पर कीमतें पहले से निर्धारित होंगी व गाड़ियों की ट्रैकिंग भी होगी। सिन्हा के मुताबिक, इससे ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेवा शुरू होने में 2 महीने का वक्त लगेगा।
read more at इंडिया टीवी


