रूस ने यूक्रेन की जेल पर किए हवाई हमले, 17 कैदियों की हुई मौत व 80 घायल
रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया क्षेत्र में एक जेल पर हवाई हमले किए जिसमें कम-से-कम 17-कैदियों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हो गए हैं। बकौल यूक्रेनी अधिकारी, 42 कैदियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया और प्रशासनिक भवन को नुकसान हुआ है।
read more at भाषा


