Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में जेडीयू नेता के घर घुसा 'कच्छा-बनियान गैंग', परिवार को बंधक बनाकर खाए आम व की लूटपाट

short by खुशी / on Thursday, 4 July, 2024
पटना (बिहार) में मंगलवार रात जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पटेल के घर में घुसे 20-25 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने घर में बना खाना और आम खाए जिसके बाद ₹38,000 नकद व ₹10 लाख के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। पुलिस को शक है कि यह 'कच्छा-बनियान गैंग' का काम हो सकता है।