लोगों के लालच पर प्रकृति की प्रतिक्रिया का उदाहरण है वायनाड भूस्खलन हादसा: केरल HC
केरल हाईकोर्ट ने कहा है, "वायनाड में आए भीषण भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई, यह मानवीय उदासीनता और लालच के प्रति प्रकृति की प्रतिक्रिया का एक और उदाहरण है।" एचसी ने आगे कहा, "ये चेतावनी संकेत हैं जो बहुत पहले दिखाई दे गए थे लेकिन हमने विकास के एजेंडे की खोज में उन्हें अनदेखा किया।"


