काशी में महाशिवरात्रि पर ही निकलेगी 'शिव बारात', विवाद बढ़ने पर बदला गया फैसला
काशी में अब महाशिवरात्रि पर ही 'शिव बारात' निकाली जाएगी। दरअसल, महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन ने पहले 'शिव बारात' महाशिवरात्रि के अगले दिन निकालने का फैसला किया था लेकिन इसपर बढ़ते विवाद व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की पहल के बाद फैसला बदला गया। जायसवाल ने मंगलवार देर शाम ज़िले के अधिकारियों से बात की थी।
read more at हिन्दुस्तान


