हरियाणा में गैंगवार में गैंगस्टर पलोटरा के भाई समेत 3 की गोली मारकर की गई हत्या
रोहतक (हरियाणा) में गुरुवार रात एक शराब के ठेके पर हुए गैंगवार में गैंगस्टर सुमित पलोटरा के भाई समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। एसपी रोहतक हिमांशु गर्ग के अनुसार, बाइक सवार आरोपियों ने पांचों पर फायरिंग की थी। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल बाबा गैंग ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।
read more at ABP न्यूज़


