Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसने बनाया था QR कोड और पहली बार यह कहां हुआ था इस्तेमाल?

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 19 May, 2025
क्यूआर कोड को क्विक रेस्पॉन्स कोड कहते हैं और यह एक तरह का 2D बार कोड है। इसका अविष्कार 1994 में इंजिनियर मासाहीरो हारा ने जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी में किया था। इसे शुरू में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में गाड़ियों के पुर्जों की ट्रैकिंग के लिए बनाया गया था और इसका इस्तेमाल सबसे पहले जापान में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हुआ था।