यूपी में 20 साल पुराने हत्या के मामले में 2 सगे भाइयों को हुई उम्रकैद, लगा जुर्माना
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने ज़मीन संबंधी विवाद में 20 साल पहले एक शख्स की हत्या करने के मामले में 2 सगे भाइयों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और उनपर ₹25,000-₹25,000 का जुर्माना लगाया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष मिश्रा के मुताबिक, जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोनों को 6-6 महीने अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी।
read more at हिन्दुस्तान


