यूपी में अगले 6 महीने तक किसी भी तरह के हड़ताल पर प्रतिबंध, सरकार ने लगाया एस्मा
यूपी सरकार ने एस्मा लागू कर अगले 6-महीने तक प्रदेश में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों/विभागों/स्थानीय निकायों/निगमों/बोर्डों/प्राधिकरणों आदि पर यह आदेश लागू होगा। प्रदेश में बिजली विभाग व शिक्षक संगठनों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी।
read more at ABP न्यूज़


