आगरा के होटल में प्रेमिका की शादी तय होने पर शख्स ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा
आगरा (यूपी) में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने होटल के कमरे में खुद को आग लगा ली है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक 80% तक झुलस गया जिसे बचाते समय युवती के हाथ भी झुलस गए। बकौल रिपोर्ट, युवक प्रेमिका की शादी तय होने से आहत था और उसने युवती को बात करने के लिए होटल में बुलाया था।
read more at हिन्दुस्तान


