'जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं', सिद्धू ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
कमेंटेटर और पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने X पर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "कल अमृतसर में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ज़िंदगी के नए अध्याय को लेकर एलान करूंगा। 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी पत्रकार आमंत्रित हैं।" गौरतलब है कि सिद्धू ने 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दिया था।
read more at ABP न्यूज़


