शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से नहीं, वाहन से जाने से रोका गया था: प्रशासन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रोकने को लेकर प्रशासन ने सफाई दी है। प्रयागराज (यूपी) मेला प्राधिकरण में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से नहीं रोका गया था, उनसे वाहन से उतरकर पैदल जाने का अनुरोध किया था। मंडलायुक्त ने कहा कि वह बिना पूर्व सूचना के सैकड़ों लोगों संग संगम के पास बैरियर तक पहुंचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


