बेंगलुरु में नगर निगम के ₹65 करोड़ का भुगतान न करने पर बंद हुईं 11 इंदिरा कैंटीन
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में कम-से-कम 11 इंदिरा कैंटीनों के ठेकेदारों ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) द्वारा बिलों का भुगतान न किए जाने पर भोजन परोसना बंद कर दिया है। बीबीएमपी पर ठेकेदारों का करीब ₹65 करोड़ बकाया है। कैंटीनों के फूड कॉन्ट्रैक्टर के मुताबिक, बीबीएमपी को भुगतान के लिए कई बार अनुरोध किया गया था।
read more at NewsBytes हिंदी


