'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच अपूर्वा को IIFA प्रमोटर्स की सूची से हटाया गया
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का नाम अगले महीने होने वाले इंटरनैशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) अवॉर्ड शो के आधिकारिक प्रमोटर्स की सूची से हटा दिया गया है। यह समारोह 8-9 मार्च को जयपुर (राजस्थान) में होगा। अपूर्वा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड का हिस्सा थीं जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
read more at Inshorts


