Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी 18 जून को किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त बनारस से करेंगे जारी

short by शिखा तोमर / on Friday, 14 June, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून 2024 को किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त बनारस (यूपी) से जारी करेंगे। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और उनमें लगभग ₹20,000 करोड़ वितरित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सबसे पहले 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।