छत्तीसगढ़ में कार में आग लगने से 4 महिलाओं समेत परिवार के 5 लोगों की जलने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव ज़िले में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि सड़क दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से उसमें सवार 4 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार राजनांदगांव-खैरागढ़ रोड पर सिंगारपुर गांव में पुलिया से टकराकर पलटी थी। बकौल पुलिस, फॉरेंसिक टीम दुर्घटना की जांच कर रही है।
read more at Times Now नवभारत


