बिहार में मृत समझा जा रहा शख्स नोएडा में मोमोज़ खाते हुए मिला; कहा- पीएम से मिलने आया था
भागलपुर (बिहार) में परिवार द्वारा मृत समझे जा रहे एक शख्स को उसके साले ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक मोमो स्टॉल पर मोमोज़ खाते हुए देखा। शख्स के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, शख्स ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली आया था लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो पाई।
read more at ABP न्यूज़


