विज्ञापनों में क्रिप्टो, एनएफटी को 'अत्यधिक जोखिम भरा' बताया जाए: ऐड काउंसिल
एडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल डिजिटल असेट्स के विज्ञापनों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं जो 1 अप्रैल से लागू होंगे। इसके अनुसार, "विज्ञापन में बताना होगा कि क्रिप्टो उत्पाद व एनएफटी अत्यधिक जोखिम भरे व अनियंत्रित हैं और इससे नुकसान होने पर...कोई नियामकीय सहयोग नहीं मिलेगा।" बकौल निर्देश, "मुद्रा व सिक्योरिटीज़ जैसे शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे।"
read more at Business Insider


