वनडे विश्व कप 2023 में इस्तेमाल हुईं किन पिचों को मिली सबसे खराब रेटिंग?
वनडे विश्व कप 2023 की 8 पिचों को 'औसत' रेटिंग दी गई जो टूर्नामेंट के सभी मैचों की पिचों की रेटिंग में सबसे खराब है। इनमें भारत के 5 मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई), भारत-पाकिस्तान (अहमदाबाद), भारत-इंग्लैंड (लखनऊ), भारत-दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता) व भारत-ऑस्ट्रेलिया (अहमदाबाद) शामिल हैं। अन्य 3 मैच पाकिस्तान-बांग्लादेश (कोलकाता), ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश (पुणे) व ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता) हैं।
read more at हिन्दुस्तान


