आरजेडी नेताओं ने बिहार विधानसभा के बाहर 'अग्निपथ' योजना को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना के विरोध में आरजेडी नेताओं ने पटना में बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "'अग्निपथ' योजना गलत है...हम जानते हैं कि सरकार यह निर्णय वापस नहीं लेगी।" बकौल राबड़ी, "हम विरोध के दौरान गिरफ्तार हुए छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग करते हैं।"
read more at लेटेस्टली


