Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने वेदांत पटेल

short by shashank mishra / on Wednesday, 7 September 2022
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने स्टेट डिपार्टमेंट की दैनिक प्रेसवार्ता को संबोधित कर इतिहास रच दिया है। गुजरात में जन्मे और कैलिफॉर्निया निवासी 33-वर्षीय पटेल ऐसा करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। दरअसल, मुख्य प्रवक्ता नेड प्राइस के छुट्टी पर होने के चलते मंगलवार को पटेल ने मीडिया को संबोधित किया और कई विषयों पर चर्चा की।