Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹5,000 रिश्वत ले रहे पटवारी ने एमपी में पुलिस को देखकर निगले नोट, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 25 July, 2023
कटनी (मध्य प्रदेश) में ज़मीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत ले रहे राजस्व विभाग के एक पटवारी ने पुलिस को देखकर ₹5,000 निगल लिए। रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी गजेंद्र सिंह को पुलिस फौरन अस्पताल ले गई जहां उससे नोट उगलवाने की कोशिश की गई। गजेंद्र का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह नोट चबाते दिख रहा है।