'अत्यधिक मांग' के चलते बेंगलुरु में मकान मालिक ने कुछ ही घंटों में बढ़ाया ₹10,000 किराया
बेंगलुरु में एक मकान मालिक ने 'अत्यधिक मांग' के चलते कुछ ही घंटों में अपने मकान का किराया ₹45,000 से बढ़ाकर ₹55,000 कर दिया जिसके बाद उसका पोस्ट वायरल हो रहा है। एक 'X' यूज़र ने कहा, "अब समझा कि उसने मेसेज का जवाब क्यों नहीं दिया।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "सरकार को हस्तक्षेप कर...किराए पर लगाम लगानी चाहिए।"


