अगर मैं कांग्रेस अध्यक्ष बना तो गांधी परिवार की सलाह लेने में शर्म नहीं करूंगा: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अगर वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में उन्हें कोई शर्म नहीं होगी। खड़गे ने कहा, "गांधी परिवार ने भारत के लिए बहुत योगदान और बलिदान दिया है।" उन्होंने कहा कि पार्टी में एकता लाने के लिए जो कुछ करना होगा, वह करूंगा।
read more at इंडिया टीवी


