Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोदी जी 'सबके साथ' की बात करते हैं लेकिन गुजरात में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं: ओवैसी

short by शिव / on Tuesday, 22 November, 2022
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' बोलते हैं लेकिन बीजेपी की लिस्ट में कोई मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा, "उम्मीदवार नहीं है क्योंकि बीजेपी ने कह दिया है कि हमें टोपी वालों का साथ नहीं चाहिए...हम उम्मीदवार नहीं देंगे।"