कर्नाटक सरकार ने किया आईपीएस अधिकारी रूपा और आईएएस अधिकारी रोहिणी का तबादला
कर्नाटक सरकार ने आईपीएस अधिकारी डी. रूपा और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों का बिना पोस्टिंग के तबादला कर दिया है। रूपा ने सिंधुरी की तस्वीरें शेयर कर कहा था कि सिंधुरी ने ये तस्वीरें 3 पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजी थीं। इसके बाद सिंधुरी ने रूपा को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।


