आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 3 भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज़
अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) में ओटीटी पर रिलीज़ हो गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, "गोलगप्पे तैयार रखिए क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' अब स्ट्रीम हो रही है।" गौरतलब है, यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है।
read more at हिन्दुस्तान


