स्कूल के दिनों में पहली शॉर्ट फिल्म बनाई थी, माता-पिता को नहीं बताया था: आमिर
अभिनेता आमिर खान ने बताया है कि उन्होंने स्कूल के दिनों में अपने दोस्त के साथ मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। उन्होंने कहा, "हमने 40-मिनट की मूक फिल्म बनाई थी। फिल्म में नीना गुप्ता ने मेरी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। इसके बारे में माता-पिता को नहीं बताया था।" बकौल आमिर, इस अनुभव से उन्हें बहुत खुशी मिली थी।


