Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डब्ल्यूपीएल फाइनल के चलते दिल्ली गेट स्टेशन से आज रात 12:15 तक चलेगी मेट्रो

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 17 March, 2024
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले डब्ल्यूपीएल-2024 फाइनल के चलते वायलट लाइन पर स्थित दिल्ली गेट स्टेशन से मेट्रो रात 12:15 बजे तक चलेगी। डीएमआरसी ने बताया कि मैच के बाद सभी लाइनों के अंतिम स्टेशन तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। स्टेडियम के सबसे पास दिल्ली गेट स्टेशन है।