Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स ने ओडिशा में पत्नी व 2 साल की बेटी के कमरे में छोड़ा सांप, हुई मौत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 24 November, 2023
गंजम (ओडिशा) में 25-वर्षीय युवक को उसकी पत्नी व 2-वर्षीय बेटी के कमरे में सांप छोड़कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने एक सपेरे से यह कहकर सांप खरीदा था कि वह धार्मिक उद्देश्यों में उसका इस्तेमाल करेगा। महिला के पिता की शिकायत पर हुई पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया।