केजरीवाल की वीडियो कॉल से रोज़ पर्सनल डॉक्टर से परामर्श लेने की याचिका कोर्ट ने की खारिज
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोज़ वीडियो कॉल के ज़रिए पर्सनल डॉक्टर से परामर्श लेने की मांग वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "केजरीवाल को जेल में ज़रूरी उपचार दिया जाना चाहिए और उन्हें इंसुलिन दिए जाने का फैसला एम्स का मेडिकल बोर्ड करेगा।"
read more at X (formerly twitter)


