Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इशान किशन ने आज अपने वनडे दोहरे शतक के साथ तोड़े कौन-कौनसे रिकॉर्ड?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 10 December, 2022
इशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 210(131) रनों की पारी खेली। उन्होंने 126-गेंद पर दोहरा शतक पूरा किया जो वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक है। 24-वर्षीय किशन वनडे दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बने। वह वनडे में सबसे तेज़ (103-गेंद पर) 150-रन बनाने वाले भारतीय भी बने।
read more at CricTracker